फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समाजशास्त्र विभाग का लोगो बनाने वाले छात्र पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग का लोगो बनाने वाले छात्रों की टीम को कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी ने पुरस्कृत किया। ललित कला विभाग में इसके लिए कराई गई प्रतियोगिता में 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने काशी विद्यापीठ और समाजशास्त्र को समाहित करने के आलोक में विद्यार्थियों के बनाए लोगो को देखा। एमएफए प्रथम वर्ष के सागर कुमार और बीएफए प्रथम वर्ष के अभिषेक यादव की ओर से बनाए गए लोगो का चयन किया गया। कुलपति ने दोनों को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, सहायक लेखाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें