रोहनिया स्थित विश्व ज्योति जनसंचार समिति की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करते। संवाद
- फोटो : संवाद
विश्व ज्योति जनसंचार समिति ने बृहस्पतिवार को श्रीराज नारायण शिक्षण संस्थान रोहनिया में छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया। संस्था की ओर से शर्मिला ने बताया कि नाटक के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के आधुनिक तरीकों से बचने और सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप कभी भी अंजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। न ही किसी को अपना ओटीपी दें। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिंदू, प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।