सारनाथ के जपानी बौद्ध मंदिर में एशिया पर्व की पूर्व संध्या पर बिजली की छटा से जगमगाता मंदिर। अम
धर्मचक्र इंडो जापान बुद्धिस्ट कल्चरल सोसाइटी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 744वां ओ एशिकी पर्व जापानी बौद्ध मंदिर में मनाया गया। इस दौरान बौद्ध मंदिर का 33वां और विश्व शांति स्तूप का 15वां वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। सारनाथ स्थित जापानी बौद्ध मंदिर में शाम को विश्व शांति के आह्वान के साथ पूजन किया गया। मंदिर परिसर में बच्चे व बौद्ध अनुयायियों ने शाम 4 बजे जापानी मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति के लिए सूत्र पाठ किया। लगभग एक घंटे तक मंत्रों का पाठ किया गया। बुद्ध प्रतिमा के सामने दीप जलाकर पूजा की गई। मंदिर के सामने जापानी वाद्य यंत्र की धुन पर पूजा कर विश्व शांति का आह्वान किया गया। मंदिर में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कालजंग नोरबू, थामची चंद, संतोष आदि मौजूद रहे।
सारनाथ के जपानी बौद्ध मंदिर में एशिया पर्व की पूर्व संध्या पर बिजली की छटा से जगमगाता मंदिर। अम