आर्य महिला पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में बुधवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों की परिचय सभा हुई। इसमें डाॅ. देव कुमार पाठक ने उन्हें परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. श्रवण कुमार पांडेय ने छात्राओं को ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी। इग्नू से संबंधित मोबाइल एप, इग्नू ई-कंटेट का उपयोग करना सिखाया। उन्होंने बताया कि इस एप से छात्र सभी कोर्स की अध्ययन सामग्री ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती हैं। इस दौरान डाॅ. विभा सिंह, डाॅ. मीना सिंह, डाॅ. पूजा शर्मा, मीनू यादव, डाॅ. संतोष कुमार उपस्थित रहे।