फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वेद विद्यालय में बटुकों ने देखी फिल्म राम अवतार और नरसिम्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीनारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय सामने घाट में सोमवार को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें बटुकों को राम अवतार और नरसिम्हा जैसी एनिमेटेड फिल्में दिखाई गईं। यह फिल्म फेस्टिवल संस्कार भारती और स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस फिल्म फेस्टिवल के तहत बाल गणेश जैसी अन्य धार्मिक फिल्में भी प्रदर्शित की गईं। स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि बटुकों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इससे छात्रों का बौद्धिक विकास भी होता है। विद्यालय के प्राचार्य पं. जयंत पति त्रिपाठी ने कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों के चौमुखी विकास के लिए खेलकूद और ऐसे आयोजन होते रहते हैं। इस दौरान बबलगम इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल के मोहित खन्ना, रोहित शर्मा और हरिओम सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक वरुणेश चंद दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। ऐसे आयोजन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें