मैदागिन स्थित टाउन मैदान में निमार्णकार्य को लेकर शिलान्यास करते विधायक नीलकंठ तिवारी । अमर उ
भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी उद्यान पार्क का 24.99 लाख रुपये से होने वाले सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि गांधी उद्यान पार्क में जिम, पाथवे बनाए जाने के साथ ही बैठने के लिए स्थायी बेंच लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि काशी में हर ओर विकास हो रहा है। जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। शहर के साथ-साथ सभी पार्कों का सुंदरीकरण किया गया है। उन्होंने गांधी उद्यान पार्क का सुंदरीकरण कार्य कर रहे कार्यदायी संस्था के अधिकारी को सुंदरीकरण का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पाथवे मानक के अनुरूप बनाया जाए। उद्यान में लगने वाले जिम के सामान भी उच्च क्वालिटी के होने चाहिए।