फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा उत्सव में दिखा विद्यार्थियों का हुनर, गायन, विज्ञान में गाजीपुर की टीम अव्वल

विज्ञापन
महलदिया ​स्थित जीजीआईसी में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंडल स्तरीय युवा उ
विज्ञापन
युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का हुनर देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी लगी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय युवा उत्सव और विज्ञान मेला प्रदर्शनी में वाराणसी मंडल के वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर जिले की टीमें शामिल रहीं। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शुभारंभ कर विद्यार्थियों का मॉडल देखा।
विज्ञापन

लोकगीत में गाजीपुर के सुधीर कुमार यादव की टीम पहले, वाराणसी से खुशी सिंह और उनकी टीम दूसरे, जौनपुर की खुशबू यादव और टीम तीसरे स्थान पर रही। लोकनृत्य में वाराणसी की हर्षिता एंड टीम प्रथम, जौनपुर की शेफाली और उनकी टीम द्वितीय जबकि चंदौली की नंदिनी एंड टीम तृतीय स्थान पर रही। कविता लेखन में वाराणसी से यश पांडेय प्रथम, चंदौली से हिना द्वितीय, गाजीपुर से दिव्यांश श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान मेला प्रदर्शनी में गाजीपुर से प्रियांश कुशवाहा एंड टीम को विद्युत ऊर्जा उत्पादन के मॉडल पर प्रथम, पेट्रोल चुराने की घटनाओं को जानने की तकनीक मॉडल पर जौनपुर की गार्गी मिश्रा एंड टीम द्वितीय और ड्रोन सिस्टम और इलेक्ट्रिक साईकिल के मॉडल पर वाराणसी से सात्विक त्रिपाठी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता कलाकारों को उप निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मनोज कुमार ने स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव और धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें