फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: स्वयं पोर्टल पर अब अंग्रेजी का एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स करने वालों को विभागीय क्लास से छुट्टी

Mon, 29 Jun 2026 04:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्वयं पोर्टल पर पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राइटिंग स्किल और तीसरे सेमेस्टर के लिए रीडिंग स्किल्स नाम का कोर्स शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई शिक्षा नीति को लागू करने के बाद बीएचयू में छात्रों को एक मेजर और माइनर के साथ ही तीन शॉर्ट टर्म कोर्स भी करने पड़ते हैं। छात्रों की परेशानी खत्म करने के लिए बीएचयू ने एनईपी के तहत शुरू अंग्रेजी के एईसी यानी 'एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स' के लिए स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन शुरू करा दिए हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंग्रेजी के अनिवार्य एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स को ऑनलाइन माध्यम से चलाने की घोषणा की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने एईसी में अंग्रेजी का चयन किया है, वे तय नामांकन शुल्क जमा कर इन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: विकास का खाका खींचेगा बीएचयू, मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन


ऐसे विद्यार्थियों को अपने या दूसरे विभागों में नियमित ऑफलाइन कक्षाओं में उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें रिजल्ट में इसका निर्धारित क्रेडिट भी मिल जाएगा। विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्वयं पोर्टल पर पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राइटिंग स्किल और तीसरे सेमेस्टर के लिए रीडिंग स्किल्स नाम का कोर्स शुरू किया गया है। 

विज्ञापन

कोर्स पूरा करने और परीक्षा में शामिल होने पर विद्यार्थियों को निर्धारित क्रेडिट भी दिए जाएंगे। इन्हें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स के माध्यम से भेजा जाएगा। इन कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

24 अगस्त से 12 अक्तूबर तक कक्षाएं
कोर्स की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन 24 अगस्त से शुरू होकर 12 अक्तूबर तक चलेंगी। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों से इस अवसर को भुनाने की बात कही है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय ने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें