फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, शांभवी प्रथम और आयुषी दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 हुई। इसमें छात्रों ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य, उसकी संभावनाओं और सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं और चुनौतियां था। इसमें शांभवी ने पहला और आयुषी ने दूसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के विद्यालयों से कक्षा आठ से 10 तक के चयनित छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर की कक्षा नौ की छात्रा शांभवी द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा आयुषी पाल ने दूसरा स्थान पाया। दोनों विजेता छात्राओं का चयन अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संगोष्ठी के आयोजक पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। संचालन शिक्षक हिमांशु तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें