फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: कुएं में गिरकर किसान की मौत, रातभर पड़ा रहा शव; सुबह हुई घटना की जानकारी, मचा कोहराम

Wed, 19 Aug 2026 05:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में नहाने के लिए पानी भरते समय एक किसान कुएं में गिर गया। रातभर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह कुएं पर रखी लकड़ी टूटी दिखी तो घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार की रात कुएं पर रखी लकड़ी टूट जाने से एक किसान कुएं में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सहगोडा गांव निवासी शेर सिंह (34 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद खेत से काम कर लौटने के बाद कुएं पर नहाने के लिए गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान वहां रखी लकड़ी अचानक टूट गई और किसान असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

बुधवार की सुबह कुएं पर रखी लकड़ी टूटा देख परिजनों को किसान के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: कलेक्ट्रेट में जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, एक परिवार के तीन लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

किसान की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से कुंए तालाब भी पूरी तरह से उपर तक भर चुके हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें