कैंटोंमेंट 39 जीटीसी स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए हुए एक कार्यक्रम में उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ किताबों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण प्रकाश वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रवेश बुकलेट सहित अन्य जरूरी सामान दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्या प्रवेश, तकनीकी शिक्षा के समावेश और पाठ्य पुस्तकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, पंकज शर्मा, अविनाश वाणी, मोहित, दीक्षा विश्वकर्मा मौजूद रहे।