जिले के परिषदीय विद्यालयों में किस तरह की पढ़ाई हो रही है। छात्रों के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए आस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी की टीम सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में पहुंची। इस दौरान टीम ने पीएम श्री बेसहूपुर और आराजीलाइन के विद्यालय में पहुंचकर एआई, डिजिटल एजूकेशन सहित अन्य विषयों पर चर्चा के साथ ही उपलब्ध सुविधाओं के बारे में छात्रों से बातचीत की। एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि टीम का विशेष फोकस डिजिटल टीचिंग और ट्रेनिंग पर है। बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कुछ शिक्षकों के साथ टीम ने बैठक की।