फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 14 छात्राओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें 14 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि उप प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान शेषबाला वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं तुलसी, जाह्नवी, सिमरन, कनकलता, नैंसी सिंह, साक्षी, आकांक्षा, अंजली यादव प्रियांशी समेत कई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॅरिअर गाइडेंस की पंख पत्रिका का विमोचन हुआ। शिक्षिका रंजना दुबे व प्रशस्ति मिश्रा को राज्य टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने के लिए विद्यालय में सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि ने तथा संचालन रंजना दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. मनोज श्रीवास्तव, अनुपमा वर्मा, अंजू सिंह, सरिता, चंद्रिका मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें