भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बीएचयू सेंटर के खिलाड़ियों को क्रॉस हुक के जरिये अंक हासिल करने का अभ्यास कराया गया। मुक्केबाजी कोच रमेश शर्मा ने बताया कि आगामी प्रादेशिक और नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को वॉर्मअप करने के बाद ड्राई और यहां बने रिंग में अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बतायसा कि साई सेंटर में देश के अलग-अलग राज्यों के मुक्केबाज छात्रावास में रहकर खेल की बारीकियां सीखते हैं।