पुलिस ने छात्रसंघ महामंत्री अभिषेक सोनकर समेत तीन छात्रों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद छात्रों का रोष और बढ़ गया और उन्होंने पुतला दहन भी किया। इसके बाद छात्र थाने पर पहुंच गए। छात्रों के विरोध को देखते हुए देर शाम तीनों छात्राें को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में रविंद्र सिंह पटेल, प्रभु पटेल, अभिषेक यादव, अभिषेक सोनकर, अखिलेश यादव, नीरज पांडेय आदि शामिल रहे।