फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रों ने की गेहूं की बोआई कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मे बुधवार को छात्रों ने खेल मैदान की बदहाली का अनूठे ढंग से विरोध जताया। छात्रों ने खेल मैदान में प्रतीकात्मक रुप से गेहूं की बोआई कर खेलकूद जैसी सुविधा न होने पर नाराजगी जताई। छात्रनेता आशुतोष तिवारी हर्षित के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रों ने नाराजगी जताई। आशुतोष तिवारी ने कहा कि विवि का प्रमुख खेल मैदान वर्षों से अव्यवस्थित है। आज तक न तो रनिंग ट्रैक का निर्माण हो सका है और न ही खेल मैदान का समुचित रख-रखाव किया जा रहा है। इस कारण स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों के साथ ही छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन अभ्यास एवं सुबह की दौड़ के लिए सड़कों के किनारे दौड़ना पड़ रहा है। विरोध कर छात्रों ने चेतावनी दी कि जल्द खेल मैदान को व्यवस्थित न करने पर आंदोलन तेज होगा। इस दौरान नयन राय, अंश रघुवंशी, शुभम, साक्षी, तान्या गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें