फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो छात्र घायल, एक की गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम इंटर कॉलेज के पास बुधवार दोपहर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए, जिनमें एक की मौत हो गई। ओदरहा निवासी रोशन मिश्र (17) और निशांत सिंह (16) इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहे थे। कालिका धाम की ओर से सेवापुरी की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने कॉलेज के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में रोशन मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। निशांत सिंह को हल्की चोटें आई हैं, उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर लिया है। साथ ही चालक को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें