बीएचयू में पीजी की खाली सीटों के विरोध में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा की ओर से नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों में आक्रोश दिखा। अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कहा कि 2023 में तीन हजार, 2024 में 5000 और इस बार 126 कोर्स में 50 फीसदी सीटें खाली हैं। जबकि विवि प्रशासन सीटों को भरने को लेकर गंभीर नहीं है। दाखिले की प्रक्रिया को देर से शुरू करना भी लेटलतीफी की बड़ी वजह है। छात्रों ने ज्ञापन देकर इस समस्या को खत्म कर ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की मांग की।