फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest in BHU: सिंह द्वार बंद कर बीवॉक के छात्रों ने किया प्रदर्शन, बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 08 Jul 2023 07:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीते चार दिन से बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे वीवॉक के विद्यार्थियों ने शनिवार शाम सिंहद्वार को बंद कर दिया। मुख्य द्वार पर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंहद्वार पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का समस्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार शाम को विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के सिंहद्वार को बंद कर दिया। मुख्य द्वार पर धरना देकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक उनकी बातें नहीं मानी जाएंगी, उनका धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


धरनारत छात्रों का कहना है कि चार दिनों से वह शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं लेकिन उनको केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। बीते शनिवार से बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे वीवॉक के विद्यार्थी शनिवार शाम को सिंहद्वार बंद करके धरने पर बैठ गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिल रहा सिर्फ आश्वासन 

कहा कि वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए कोई प्लेसमेंट सेल नहीं है।अभी तक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल की शिक्षा नहीं मिल सकी है। न तो कार्यशाला होती है। नियमित कक्षाओं के संचालन में भी दिक्कत होती है। कुछ को छोड़कर बाकी को हॉस्टल भी अलॉट नहीं किया किया गया है, जबकि हम लोगों से पूरे विश्वविद्यालय में सबसे अधिक फीस ली जाती है।

विज्ञापन

कोर्स कन्वेनर को हटाने की भी मांग

हम पिछले चार दिनों से केंद्रीय कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से हमें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों की मांग है कि कोर्स कन्वेनर को हटाया जाए। प्लेसमेंट सेल बनाया जाए, हॉस्टल अलॉट किए जाएं, सेमेस्टर की परीक्षा कोर्स को पूरा करने के बाद हो और कार्यशाला का आयोजन हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें