बीएचयू के नगर छात्र निकाय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्मेष 2026 में सोमवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्टूनिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रसोई गैस पर उपजे संकट पर कार्टून बनाकर सभी का ध्यान खींचा। नगर छात्र निकाय के मुख्य संरक्षक प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग एवं ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। गैस का इंतजाम : बड़ा इम्तिहान विषय पर विद्यार्थियों ने कार्टून बनाकर उसमें आम जनता की समस्याओं को दिखाया। इसमें विवि के विभिन्न संकायों से आए 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा का दिखाई। प्रतियोगिता में दृश्य कला संकाय से डॉ. ललित मोहन सोनी, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट से डॉ. सुभाषिता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिक्षा ही सफलता की पूंजी है विषय पर पोस्टर बनाया। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में काशी और बुद्ध विषय पर प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्र बनाए।