फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी अर्थयात्रा में छात्रों ने सीखा योजनाबद्ध तैयारी का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया वाराणसी शाखा की ओर से रविवार को स्टूडेंट्स सेमिनार काशी अर्थयात्रा का आयोजन सिगरा स्थित एक होटल में किया गया। इसमें छात्रों को सीए की पढ़ाई के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी का तरीका बताया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक संध्या तक्षक 2026 का आयोजन हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता दिल्ली से सीए कार्तिक जिंदल, सीए आशीष कालरा और सीए नितेश कुमार रहे। वक्ताओं ने बताया कि सीए फाइनल की तैयारी के लिए आपको एक ठोस अध्ययन योजना बनानी होगी। सीए फाइनल का सिलेबस समझें और उसके अनुसार अपनी तैयारी करें। नियमित अध्ययन करें और एक अध्ययन योजना बनाएं। प्रैक्टिस पेपर हल करें और अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करें। ग्रुपस्टडी करें और अपने विचारों को साझा करें। सेमिनार में वाराणसी और आस पास के शहरों के 150 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल रहे। सेमिनार में पेपर प्रेजेंटर का कॉन्टेस्ट भी रखा गया। इसमें शौर्य गोयल विजेता रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीए श्रीप्रकाश पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन खुशी कपूर, यशस्वी, खुशी आहूजा, रजनीश, हर्ष, रूपाली, नूतन, अंजली, रितेश ने किया। कार्यक्रम में शाखा सचिव विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष रंजीत पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, सोम दत्त रघु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें