बीएचयू के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में मंगलवार को एक दिन की एआई कार्यशाला हुई। इसमें चैट जीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट और कैनवा एआई सहित कई एआई टूल्स को लाइव दिखाए गए। विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुसंधान, व्यवसाय और दैनिक जीवन में इन तकनीक के इस्तेमाल को सिखाया। आगामी एआई कार्निवल 2026-27 के लिए परिसर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसमें सपना भारती, रोहन यादव, अश्लिषा राज, उन्नति शाही, वंश पांडेय और स्पंदन सरकार एआई चैंपियन प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया। चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। दूसरे चरण में किसी वास्तविक समस्या के समाधान के लिए एआई टूल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को एक सप्ताह की एआई चुनौती पूरी करनी होगी।