अक्षर नृत्य और दुर्गा के 32 नाम भी दिखे
शुभम कुमार चौहान ने छठ : भोजपुरी भाषा की जीवंत आत्मा और जयेता देब ने शक्ति-सूत्र: मां दुर्गा के 32 नाम को लिखा। मांडवी कुमारी ने स्वर रामायण, अलंकृता सक्सेना ने वोवन लैटर, राशी अग्रवाल ने हृदय, पूर्वांशी रस्तोगी ने बिहार की सांस्कृतिक पहचान, मिस्बा हुन निशा ने उपासना, मो. मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने अक्षर नृत्य, अनामिका विश्वकर्मा ने गंगा अवतरण, अश्वनी प्रजापति ने शिव तांडव स्तोत्र, आकृति मौर्या ने द्रौपदी चीरहरण, खुशी श्रीवास्तव ने अक्षर कैलाश, रोहित शर्मा ने जागृति की पुकार, अंशिका राय ने अक्षर नौका, कौशकी केशरी ने सुदर्शनम, मानवेंद्र सिंह ने राम वनवास पथ, खुशी राज ने शक्ति, चित्रांशु राज ने अक्षराणांकारोस्मि, श्रद्धा त्यागी ने संघर्ष और खुशी गोंड ने शाश्वत स्वर की कलाकृति उकेरी।