फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में छात्रों ने की प्रवेश परीक्षा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है। बुधवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति से मिलने गए छात्रों ने कहा कि जिन पाठ्यक्रम में निर्धारित सीट से दोगुना आवेदन आता है, उसमें प्रवेश परीक्षा कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि पहले की तरह पाठ्यक्रमों में निर्धारित कुल सीट का 33 प्रतिशत पेड सीट के लिए रखा जाए। छात्रों ने कुलपति से प्रवेश आवेदन के शुल्क में हुई वृद्धि को भी वापस लेने की मांग की। छात्र नेता रविंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कुलपति ने पांच मई तक मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जतिन पटेल, गौरव, हिमांशु पांडेय, आदर्श आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें