फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यार्थियों ने जुटाए मिट्टी के नमूने, किसानों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी की सेहत समझने और किसानों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीएलडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सॉइल हेल्थ कार्ड एप की मदद से 50 नमूने जुटाए। साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह अभियान नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ प्रोग्राम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चलाया गया। संयुक्त कृषि निदेशक (शोध एवं मृदा सर्वेक्षण), उत्तर प्रदेश कृषि भवन, लखनऊ के निर्देश पर इसका आयोजन हुआ। इसके लिए विद्यालय की ओर से मड़ाव ग्राम पंचायत का चयन किया गया था। यहां विद्यार्थियों ने किसानों के खेतों पर जाकर मिट्टी के नमूने लिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, मुकुंद लाल सहित क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अजय बाबू, तरुण गोपाल, गोविंद सिंह और कर्मचारी राम नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें