फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे विश्व पर है सनातन संस्कृति का प्रभाव : शंकराचार्य निश्चलानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति का प्रभाव पूरे विश्व पर है। इसे सही ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म के ऋग्वेद से लेकर हनुमान चालीसा तक कोई भी ग्रंथ ऐसा नहीं है, जिसमें दर्शन, विज्ञान और व्यवहार का सामंजस्य न हो। काशी प्रवास के तीसरे दिन मंगलवार को उन्होंने भक्तों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्री दक्षिणामूर्ति मठ में आयोजित गोष्ठी में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से भारतीय संस्कृति को बचाने संबंधी एक प्रश्न पर शंकराचार्य ने कुछ कथावाचकों द्वारा प्रभु राम और प्रभु कृष्ण में भेद करने संबंधी प्रश्न पर शंकराचार्य ने स्पष्टीकरण दिया। कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, जबकि भगवान कृष्ण लीला पुरुषोत्तम। दोनों ने अपने अवतार के काल और उद्देश्य के अनुरूप लीलाएं कीं। उनका मौलिक स्वरूप एक ही है, इसलिए उनमें अंतर करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें