Varanasi News: छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और भविष्य चुनने से पहले खुद का आकलन करना जरूरी है, इसके लिए दो विद्यालयों में नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ।
वाराणसी जिले के दो विद्यालयों मदरलैंड पब्लिक स्कूल और श्रद्धा जूनियर हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से प्रेरणादायक कार्यक्रम नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बताना था कि अपने दैनिक जीवन में अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और भविष्य चुनने से पहले खुद का आकलन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि पढ़ने और अंक लाने से ज्यादा जरूरी अच्छे से समझना है। कहा कि कॅरिअर चुनने से पहले अपना आकलन करें और रोज अखबार पढ़े। सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती है।
विज्ञापन
मदरलैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य वनीषा खन्ना ने बताया कि 12वीं के बाद सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को भविष्य चुनने में होती है। इसके लिए उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है। छात्रों को अपना आकलन कर रुचि के अनुसार विषय चुनना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्रों को रोज अखबार पढ़ना चाहिए। इससे उनका सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है पठन-पाठन से लेखन शैली सुधरती है और शब्दकोष में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि अगर अंक ज्यादा नहीं भी आए और आप उक्त विषय को अच्छे से समझ गए हैं तो वह भविष्य में जरूर काम आएगा। छात्रों से कहा कि जो भी कॅरिअर चुनें, उसके स्पेशलिस्ट बनें।