फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : प्रो. गुरुदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को बीएचयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। केएन उडुपा सभागार में वसुंधरा सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रो. गुरुदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा का भाव विकसित हो जाए तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह छात्रशक्ति के सामर्थ्य, संगठन और राष्ट्र के प्रति उसके संकल्प का प्रतीक है। आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक लक्ष्य सिर्फ रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्रवान, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण का मौका मिलता है। इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों और उपस्थित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें