फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटा नौसेना में जवान, घर में घुसे किन्नरों ने लूटे जेवर और 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। भैसौड़ी गांव में पांच किन्नर बृहस्पतिवार को एक महिला के घर में घुस गए और नकदी और जेवर लूट लिए गए। पीड़िता का बेटा नौसेना में है। वह घर में अकेली रहती है। मंजू देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक कार से चार से पांच किन्नर उनके घर में जबरन घुस आए। गले से मंगलसूत्र, सोने की चेन, कंगन और झुमका छीन लिया। साथ ही घर में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। जाते समय किन्नरों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें