वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। छात्रनेताओं ने चुनाव-प्रचार तेज कर दिया है।
यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। चुनाव प्रधान अधिकारी डॉ दिवाकर सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को नामांकन और 19 को मतदान कराया जाएगा।
इसके पहले 8 और 9 दिसंबर को चुनाव लड़ने वाले छात्रनेताओं के लिए नामांकर पत्रों का वितरण कराया जाएगा। उधर चुनाव तिथि घोषित होते ही परिसर में चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है।