बीएचयू के अटल इंक्यूबेशन सेंटर में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के हार्डवेयर संस्करण में बृहस्पतिवार को छात्रों, मेंटर्स, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के बीच संवाद हुआ। टीमों ने अपने नए हार्डवेयर प्रोटोटाइप पर काम कर विशेषज्ञों से सुझाव लिए। विशेषज्ञों ने बताया कि ये प्रोटोटाइप वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।