फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रनेताओं ने बूट पालिश कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में आंदोलन के क्रम में बूट पालिश करते पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के स - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति की ओर से छात्रनेताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में बूट पालिश कर विरोध-प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि सतीशचंद्र कालेज के एक शिक्षक की बर्खास्तगी कर जेल भेजने तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतीशचंद्र कालेज के बीएससी के छात्रों से प्रति छात्र एक हजार वसूला हुआ पैसा वापस कराने के लिए बूट पालिश किया गया। कहा कि मंगलवार को बूट पालिश का पहला दिन है, जो दिन प्रतिदिन बूट पालिश एवं भिक्षाटन से जो पैसा प्राप्त होगा, उसे उच्चाधिकारियों के माध्यम से भ्रष्ट शिक्षकों को दिया जाएगा। इसके लिए, जनपद के चट्टी, चौराहा से लेकर मंत्री और विधायक से भी भिक्षाटन किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि यदि हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जाएगा। मौके पर सूरज गुप्ता, धनजी यादव, आदित्य योगी, विशाल पाठक, आदर्श मिश्रा, दक्ष सिंह, रितेश पांडेय, मदनी मोरिश, अभिषेक वर्मा, संजीत सारंग, संटू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें