वाराणसी में मंगलवार को भिखारीपुर तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने वाली महिला को पकड?
भिखारीपुर तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। अभियान का विरोध कर महिलाओं ने खूब हल्ला-हंगामा किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से लहरतारा से विजया माल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू की गई। इस दौरान एक लड़की मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगाने की धमकी देने लगी। पुलिस विरोध करने वाली महिलाओं और लड़की को पकड़कर मंडुवाडीह थाने ले आई। ध्वस्तीकरण अभियान खत्म हो गया तो उन्हें छोड़ दिया गया।
सेंट जांस स्कूल की चहारदीवारी और डीएलडब्ल्यू की चहारदीवारी के पास कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। आज अभियान जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं के जेसीबी के आगे लेटने से काफी देर तक अभियान रुका रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्हें हटवाकर अभियान आगे बढ़ाया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि एपेक्स हास्पिटल, बीएचयू मार्ग के आसपास के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे अपना अतिक्रमण हटवा लें। अन्यथा अभियान के दौरान उनका अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार विरोध करने वाली महिलाओं को थाने पर बैठाया गया था। बाद में छोड़ दिया गया।
भिखारीपुर में ध्वस्त किया गया अतिक्रमण। संवाद
वाराणसी में मंगलवार को भिखारीपुर तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमीन पर लेटकर विरोध करती महि?
वाराणसी में मंगलवार को भिखारीपुर में नगर निगम और जिला पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद म?