फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में छात्र की मौत, रात भर पटरी पर पड़ा रहा शव

Wed, 10 Aug 2022 01:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरने से छात्र की मौत हो गई। रातभर उसका शव पटरी पर पड़ा रहा। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरने से छात्र की मौत हो गई। रातभर उसका शव पटरी पर पड़ा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल और पहचान पत्र की मदद से मृतक की शिनाख्त की।

विज्ञापन


परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, सिंधोरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (18) मंगलवार को पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने के लिए जौनपुर गया था। शाम में वापस लौट रहा था। उसे पिंडरा स्टेशन पर उतरना था लेकिन किसी कारण नहीं उतर सका।

दल्लीपुर गांव पास ट्रेन की रफ्तार कम होने पर उतरने लगा। इस दौरान गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। उपचार नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें