फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नमो घाट पर गंगा में डूबने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Thu, 03 Aug 2023 09:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नमो घाट पर गुरुवार को दोस्तों के साथ घूमने आया 17 वर्षीय आयुष विश्वकर्मा नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7:15 बजे आयुष का शव गंगा से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
नमो घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नमो घाट पर गुरुवार को दोस्तों के साथ घूमने आया 17 वर्षीय आयुष विश्वकर्मा नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस पहुंची और गोताखोरों को साथ में लेकर आयुष की तलाश शुरू कराई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7:15 बजे आयुष का शव गंगा से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गंगा में आयुष के डूबने की जानकारी पाकर सारनाथ क्षेत्र के जमुई निवासी उसके परिजन नमो घाट पहुंचे। पिता राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आयुष घर के पास स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

दोपहर के समय इलाके में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। वहीं, आयुष के साथ आए उसके दोस्तों ने बताया कि घाट के पूर्वी छोर पर सभी नहा रहे थे। उसी दौरान आयुष गहरे पानी में चला गया। जब तक शोर मचा कर उसे बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक वह पानी में डूब गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें