फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप नहीं झेल सका छात्र, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों द्वारा मोबाइल चोरी का आरोप और पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने शनिवार भोर में बाबतपुर रेेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोर पर शुक्रवार शाम चोरी का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत मंगारी बाजार के रहने वाले संतोष राजभर का पुत्र मनीष राजभर (15) दसवीं का छात्र था। आरोप है कि मनीष ने पट्टीदारों का मोबाइल चोरी कर लिया और उससे बाजार में ही पूछताछ होने लगी। इस दौरान उसके बैग से मोबाइल बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाहियों को पूछताछ में मनीष ने बताया कि यह मोबाइल रास्ते में गिरा हुआ पाया था, जिसे बैग में रख लिया। इसके बाद मोबाइल लेने के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। देर शाम जब घर पहुुंचा तो पिता संतोष ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद रात में खाना खाए बगैर मनीष सो गया। शनिवार की भोर में उठा और बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रैक पर शव की सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। फोटो से उसकी पहचान संतोष राजभर के पुत्र मनीष के रूप में हुई। मंगारी स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से पिता संतोष बेसुध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें