फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्र ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। कोटवा निवासी इंटरमीडिएट के एक छात्र ने नीम के पेड़ की डाल में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने सारनाथ थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोटना निवासी मनोज ने बताया कि उसका भांजा भोलू गौंड (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। इसके साथ ही वह मजदूरी करता था। मनोज ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी की वजह से भोलू परेशान रहा करता था। इसी वजह से वह स्कूल भी कम ही जाता था। शनिवार की रात भोलू घर से निकला तो वापस नहीं आया। रविवार की सुबह पड़ोसी टहल रहे थे तो उन्होंने घर के बगल में नीम के पेड़ की डाल से भोलू को लटके देखा। भोलू की मां निशा देवी की मौत पहले ही हो चुकी है। इस वजह से वह अपनी दो बहनों के साथ अपने नाना राम प्रसाद के घर रहता था। भोलू की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता महावीर किसी आश्रम में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें