फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ‘स्वच्छमेव जयते’ संकल्प के साथ स्वच्छ भारत की ओर बढ़े स्ट्रीट वेंडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ की ओर से शनिवार को कमिश्नरी सभागार में स्वच्छमेव जयते संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर्स और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया और स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स ने अपने कार्यस्थलों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, सिंगल-यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने तथा ग्राहकों को स्वच्छ और सुरक्षित सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। मुख्य वक्ता नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तिजारा (राजस्थान) विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई क्रेडिट कार्ड सुविधा भी एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे बार-बार ऋण आवेदन की जरूरत नहीं पड़ती और आवश्यकता के अनुसार राशि का उपयोग संभव होता है।
राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के महासचिव अभिषेक निगम ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना और बैंकिंग सुविधाओं से वेंडर्स को साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, अन्य स्ट्रीट वेंडर्स संगठनों के प्रतिनिधियों तथा दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. गौरव प्रकाश, पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद संजय केशरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें