फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में वृंदावन के कथावाचक ने दाखिल किया नया वाद, आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित

Wed, 21 Aug 2024 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Gyanvapi Case: वृंदावन मथुरा के कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर द्वारा ज्ञानवापी मामले में नया वाद दाखिल करते हुए ज्ञानवापी परिसर की सफाई कराने और उसके कमरों को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से मुक्त कराने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मामले में वृंदावन मथुरा के कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने नया वाद दाखिल किया है। इस मामले में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को प्रतिवादी बनाया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन रितेश अग्रवाल की अदालत ने वादी के वकीलों का पक्ष सुनने के बाद आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली है। वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि और आगरा की जामा मस्जिद के मामले के भी पक्षकार हैं।

विज्ञापन


अदालत में दाखिल नए वाद में ज्ञानवापी परिसर की सफाई कराने और उसके कमरों को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी से मुक्त कराकर हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है। ताकि, ज्ञानवापी में पूजा-पाठ करने और आने-जाने में आ रहा व्यवधान दूर हो सके। 

वादी सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर कौशल किशोर ठाकुर की ओर से राठौर गहरवार वंश के महाराजा जयचंद द्वारा आदि विश्वेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सनातन धर्म के अस्तित्व स्थलों के निर्माण के तथ्यों का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन


कहा गया है कि काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर की सफाई कराकर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना सनातन हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें