फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, 4 डिग्री गिरा पारा, टूटकर गिरे पेड़, जनता हुई परेशान

Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आंधी बारिश ने मौसम को राहत तो दी लेकिन पेड़ टूटकर गिरे और लोग परेशान हाल नजर आए। आपको बात दें कि तेज आंधी में कई घरों के टिनशेड उड़ गए।
विज्ञापन
आंधी से गिरा पेड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी और बारिश से शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। रविवार को सुबह करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा से पेड़ों की डालियां गिर गईं और बिजली के पोल उखड़ गए, तार भी टूट गए। इस वजह से पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

विज्ञापन


वहीं तापमान भी औसत से 4 डिग्री कम हो गया। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।तेज हवा से छतों पर रखे टिनशेड भी उड़ गए। हवा की रफ्तार जैसे ही कम हुई बारिश भी शुरू हो गई। इससे खेतों में रखी किसानों की फसल भी भीग गई।चार दिन में यह दूसरी बार है जब आंधी और बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। वहीं सेवापुरी के तिलवार गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक गाय की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे आंधी शुरू हुई। इसका असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला।
विज्ञापन


बीएचयू कैंपस, इंडस्टि्रयल एरिया चांदपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे कुछ जगहों पर आवागमन बाधित रहा। शहरी इलाके में रामनगर, लंका, लहुराबीर, चेतगंज, सुंदरपुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली।

ग्रामीण इलाकों भी बाबतपुर, राजातालाब, चोलापुर, शिवपुर आदि जगहों पर भी खेतों में पानी लगने से किसान परेशान हो गए। सेवापुरी क्षेत्र में तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें