फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: पूर्वांचल में आंधी-बारिश का कहर, तीन जिलों में वृद्ध समेत तीन की मौत; तापमान में आई गिरावट

Sat, 30 May 2026 09:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जिलों में आंधी- बारिश से भारी नुकसान हुआ। इस दौरान तीन जिलों में एक- एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वांचल के वाराणसी सहित 10 जिलों का मौसम शुक्रवार को बदल गया। 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बिजली गिरने से आजमगढ़ में धर्मराज राजभर (50) और बलिया के इंद्रजीत यादव (75) की मौत हो गई। भदोही के राजकुमार पाल (42) की हवा के झोंके से छत से गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और चंदौली जिलों में आंधी के कारण खंभे गिरने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। टिन शेड भी हवा में उड़ गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होनी की संभावना है।

13 मई को आंधी-बारिश से हुए नुकसान से मिर्जापुर के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की भोर आई आंधी-बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिला प्रशासन और कंट्रोल रूम में आई शिकायतों के अनुसार, 1500 से ज्यादा घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के टिनशेड व छप्पर उड़ गए। 2000 से अधिक स्थानों पर पेड़, डालियां, बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। बिजली निगम के अनुसार 275 खंभे और 47 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के 16 उपकेंद्रों की मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गया। बिजली के 48 खंभे ध्वस्त हो गए। सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश 9 बजे तक होती रही। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 21.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

जौनपुर में भोर में लगभग तीन बजे आई आंधी-बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। टिन शेड उड़ गए। विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण जल गए। भदोही में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। तीन घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

चंदौली में आंधी से करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। कई स्थानों पर तार टूट गए। बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। छह पेड़ गिर गए। बलिया में तीन घंटे की बारिश से तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 150 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 6 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

मऊ में सुबह लगभग छह बजे धूल भरी हवाएं चलने के कुछ देर बाद बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गाजीपुर में सुबह 5:25 बजे से साढ़े आठ बजे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश हुई। इससे 109 गांवों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जायद की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज और घोरावल तहसील क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। करंट की चपेट में आने से सात पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें