फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नाथ बाबा मठ के वाहन पर पथराव, बाल-बाल बचे महंथ, एक व्यक्ति घायल

Tue, 04 Feb 2020 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पथराव में टूटा गाड़ी का शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री नाथ मठ रसड़ा के महंथ कैशलेन्द्र गिरी के वाहन पर सोमवार को साय लगभग 7 बजे मुंडेरा के समीप अकटही गांव के कुछ हमलावरो ने उनकी गाड़ी स्कार्पियो पर अचानक पथराव कर दिया। 

विज्ञापन


पथराव के दौरान गाड़ी में बैठे उनके सहयोगी मनोज कुमार उर्फ टुन्न बाबा घायल हो गये। पथराव से स्कार्पियो के शीशे टूट गये। महंथ कौशलेंद्र गिरी किसी शादी समारोह में बेसवान जा रहे थे तभी लगभग आधा दर्जन लोगों ने तबातोड़ पथराव शुरू कर दिया।

पथराव के बाद हमलावर फरार हो गये। महंथ ने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी और बिना कार्यक्रम में गये वापस अपने मठ रसड़ा लौट आये। सुचना पते ही कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिह पुलिस फोर्स के साथ मठ पहुँचे। कुछ देर बाद सीओ केपी सिह भी पहुँच गये। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए जाच शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें