फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड पेपर लीक मामला : आज यूपीपीएससी मुख्यालय पर हो सकती है छापेमारी

Wed, 29 May 2019 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपीपीएससी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स ने पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना कौशिक कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जहां टीम को कई अहम जानकारियां मिलीं।

विज्ञापन


आरोपी को मंगलवार देर रात वाराणसी के एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से जब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वाराणसी पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कई अहम खुलासे किए। इसके बाद एसटीएफ और वाराणसी पुलिस जानकारी जुटाने के लिए प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय जांच के लिए चली गई।

इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज एसटीएफ लखनऊ, वाराणसी की टीम और इलाहाबाद पुलिस छापेमारी कर सकती है। बड़ा मामला होने के चलते यूपी सरकार भी इस पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें