वाराणसी के चोलापुर थाना से लगभग पांच सौ मीटर दूर बुधवार की रात एसटीएफ की वाराणसी इकाई की तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसे में मौके से गुजर रहे राहगीर पंचू (45) की मौत हो गई। वहीं, एसटीएफ के इंस्पेक्टर पुनीत परिहार सहित तीन जवान घायल हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही समझ में आया है कि सामने से अचानक आए ट्रक के कारण इनोवा अनियंत्रित हुई और हादसा हुआ। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और पंचू का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर और प्रकरण की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।