फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50-50 हजार के इनामी पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने औराई लालानगर टोल प्लाजा से किया गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के एसआई जयवीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि चंदौली के पशु तस्करी प्राथमिकी में वांछित 50-50 हजार इनामी पदमा और सज्जाद औराई के लालानगर टोल प्लाजा के पास मौजूद हैं। जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी में वांछित 50-50 हजार इनामी पदमा और सज्जाद को वाराणसी-प्रयागराज रोड स्थित औराई लालानगर टोल प्लाजा से रविवार को गिरफ्तार किया। चंदौली से 50-50 हजार का इनाम घोषित दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों में बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी पदमा और शामली के कैराना थाना क्षेत्र के दरबार निवासी सज्जाद शामिल हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के एसआई जयवीर सिंह की टीम को सूचना मिली कि चंदौली के पशु तस्करी प्राथमिकी में वांछित 50-50 हजार इनामी पदमा और सज्जाद औराई के लालानगर टोल प्लाजा के पास मौजूद हैं। एसटीएफ टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सज्जाद ने एसटीएफ को बताया कि पदमा की मौसी का बेटा संभल निवासी शमशाद के साथ मिलकर पशु तस्करी का काम करता था। वर्ष 2017 में पदमा के मौसी के बेटे ने ही उसकी मुलाकात पशु तस्कर संभल निवासी शमशाद से कराई थी।

पदमा ने बताया कि सज्जाद भी संभल निवासी शमशाद के लिए पशु तस्करी करता था और वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों मिलकर अपने साथियों के साथ पशु तस्करी करने लग गए। वर्ष 2017 से ही अपने साथियों के साथ मिलकर पशुओं की पैठ से पशु खरीदते और तस्करी उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में करते थे। 2017 में पदमा और उसके साथियों को रोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


जमानत पर छूटने के बाद पदमा और सज्जाद अपने साथियों के साथ मिलकर पशु व शराब की तस्करी में संलिप्त हो गए। वर्ष 2022 में पदमा, सज्जाद और उनके अन्य साथी चंदौली में पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। पदमा और सज्जाद के खिलाफ वर्ष 2023 में चंदौली में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी पर चंदौली पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें