फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF की कार्रवाई: देवरिया जेल से फरार रूदल गैंग का 50 हजार का इनामी बनारस में गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हत्या और अपहरण के मामले में देवरिया जेल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश को एसटीएफ ने  वाराणसी के छावनी स्थित कैंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
राम आसरे केवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या और अपहरण के मामले में देवरिया जेल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश को एसटीएफ ने शनिवार को वाराणसी के छावनी स्थित कैंट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वर्ष 2011 से पुलिस अभिरक्षा में फरार बदमाश कुशीनगर के रूदल गैंग से जुड़ा है। वह गैंग के इशारे पर कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत परिहार और निरीक्षक अरविंद सिंह को सूचना मिली कि देवरिया जेल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश छावनी स्थित कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ पर है। टीम ने घेराबंदी कर एक दशक से अधिक समय से फरार राम आसरे केवट को गिरफ्तार किया। 

एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2007 में रामआसरे केवट ने अपने गैंग के साथ मिलकर कुशीनगर के थाना जटहां बाजार में इन्द्रासन चौरसिया व राम निवास चौरसिया को अगवा कर हत्या कर दी थी। वहीं, कुशीनगर के ही थाना हनुमानगंज अंतर्गत किशुनदेव यादव व बीरबल यादव की हत्या की थी।

विज्ञापन

फरारी के दौरान ही राम आसरे केवट ने बिहार के पश्चिमी चम्पारण स्थित सूजीघाट से नारद के पुत्र का अपहरण किया था। इसमें राम आसरे केवट आदि को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत किशोर को बरामद किया था।

दो साथियों संग हुआ था फरार

कुशीनगर पुलिस ने राम आसरे केवट को देवरिया जिला जेल में दाखिल किया था। कुशीनगर स्थित कोर्ट में पेशी के बाद देवरिया जेल जाते समय पांच दिसंबर 2011 को अपने दो साथियों संग राम आसरे केवट फरार हो गया था। इसके बाद देवरिया पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार रामआसरे केवट उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमावर्ती जनपद कुशीनगर और पश्चिमी चंपारण के अपराधी रूदल यादव गैंग का सक्रिय सदस्य था। एसटीएफ गोरखपुर के संग मुठभेड़ में रूदल यादव मारा गया था। रूदल यादव रामआसरे केवट के घर अक्सर ठहरता था। साथ यह गैंग अपहरण कर अपहृत व्यक्ति को लाकर रामआसरे केवट के घर पर रखता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें