उनका मानना है कि काशी के माटी के कलाकारों द्वारा यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनकी मूर्ति को आकार दिया है। इस मूर्ति को बेहतर तरीके से भाव उकेरना एक चुनौती है। बद्री प्रसाद प्रजापति अब तक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, भारतरत्न पं. रविशंकर, शहनाई के शहंशाह उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, तबला सम्राट पद्मभूषण पं. किशन महराज, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद, पं . मदनमोहन मालवीय, काशी नरेश स्व. विभूति नारायण सिंह, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मूर्तियां गढ़ चुके हैं।