फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विवादित बयान मामले में आजमगढ़ सांसद निरहुआ के खिलाफ परिवादी ने दर्ज कराया बयान, अब 14 को सुनवाई

Fri, 04 Nov 2022 07:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पर चंदौली में एक भाषण के दौरान विवादित और अमर्यादित बयानबाजी कर यादव समाज को बांटने का आरोप लगाया गया है।  परिवादी ने शुक्रवार को वाराणसी की कोर्ट में बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के विवादित और अमर्यादित बयान मामले में परिवादी ने शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया। एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्जवल उपाध्याय की अदालत में परिवादी सुनील यादव का बयान दर्ज होने के बाद सुनवाई की अगली तिथि 14 अक्तूबर नियत कर दी गई। परिवादी ने सांसद पर यादव समाज को बांटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार चौबेपुर के छितौना गांव निवासी सुनील यादव ने अपने अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव के जरिये अदालत में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बीते 25 अक्तूबर को चंदौली में एक जनसभा को संबोधित किया।

सांसद के बयान से यादव जाति के लोग मर्माहत

इस दौरान सांसद ने विवादित व अमर्यादित बयानबाजी करके यादव समाज को बांटने की कोशिश की। सांसद के इस बयान से देश-विदेश में रहने वाले यादव समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं, सासंद के इस बयान के बाद समाज के अन्य लोगों द्वारा टिप्पणी की जा रही हैं। जिससे यादव जाति के लोग मर्माहत हैं।

विज्ञापन

अदालत से सांसद के इस प्रकार द्वारा किये गए गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए अदालत में तलब कर दंडित किये जाने की मांग की गई। अदालत ने इस मामले को बीते तीन नवंबर को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की थी। इसी के तहत परिवादी का बयान दर्ज किया गया। अगली तारीख पर गवाहों का बयान दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें