फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्वींस कॉलेज में बन रहा प्रदेश का पहला एआई रोबोटिक लैब, उन्नत शिक्षा पर होगा काम

Sun, 12 Oct 2025 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के क्वींस काॅलेज में बनने वाला यह लैब बच्चों की शिक्षा प्रणाली को और बढ़ाएगा। यहां उन्नत शिक्षा संबंधी काफी चीजें होंगी। इसे इसी वर्ष के दिसंबर महीने तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एआई रोबोटिक लैब। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय कॉलेज क्वींस इंटर काॅलेज में एआई रोबोटिक लैब का निर्माण कराया जा रहा है। यह लैब किसी राजकीय कॉलेज में बनने वाला प्रदेश का लैब होगा। इसके निर्माण में 19 लाख रुपये सीएसआर बजट से खर्च किए जा रहे हैं। आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर और क्वींस कॉलेज के ही पुरातन छात्र प्रो. धीरेंद्र सिंह की ओर से इस लैब का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों के तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को निखारने और उन्हें भविष्य के कॅरिअर के लिए तैयार करने के लिए इस लैब की स्थापना कराई जा रही है। यह प्रयोगशाला उन्नत शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में काम करेगी।

इससे छात्रों को अत्याधुनिक एआई और रोबोटिक्स बुनियादी ढांचे तक पहुंच मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य नवाचार को गति देना, व्यावहारिक कौशल को बढ़ाना और शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की खाई को पाटना है।

कॉलेज में एआई और रोबोटिक्स लैब की स्थापना का काम चल रहा है। इसे दिसंबर से पहले पूरा किया जाएगा और पढ़ाई शुरू होगी। यह प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में स्थापित होने वाला पहला लैब होगा। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें