फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है सांख्यिकी

Mon, 26 Oct 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के प्रो. वीवी मेनन ने कहा कि सांख्यिकी जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है। कला, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इसका उपयोग बढ़ रहा है। इसके जरिये कुछ नया और बेहतर किया जा सकता है। वे रविवार को बीएचयू के डीसीटी सेंटर में आयोजित ‘उद्योग और कारपोरेट क्षेत्र में सांख्यिकी के प्रयोग’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को सांख्यिकी की पढ़ाई करनी चाहिए और व्यावहारिक जीवन में भी इसका उपयोग करना चाहिए। नए विचारों को विकसित करना चाहिए और उस पर सांख्यिकी उपकरणों को लागू करने का प्रयास करना चाहिए। साफ्टवेयर टेक्नालाजी पार्क आफ इंडिया की निदेशक वंदना श्रीवास्तव ने कहा कि सांख्यिकी का प्रयोग बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील में सांख्यिकी का तेजी से उपयोग बढ़ा है। प्रो. एसएन उपाध्याय ने भी छात्रों को सांख्यिकी की महत्ता बताई। विद्यार्थियों ने शोधपत्र भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश सिंह, प्रो चंदना हलदार, प्रयास शर्मा, नितेश कुमार, हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. वीके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें